आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने किया जीत से आगाज , इस खिलाड़ी ने लिए 5 विकेट

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत ने जीत से आगाज किया है। भारत ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले मैच को 45 रनों से जीत लिया है।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। लेकिन कप्तान यश ढूल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मोर्चा को संभाला और शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत ने 46.5 ओवरों में 232 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 233 रन चाहिए थे। बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। साउथ अफ्रीका की टीम ने 45.4 ओवर में 187 रन ही बना पाई।

ऐसे में भारतीय टीम ने जीत के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरुआत कर दी है। यश ढुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस मेगा इवेंट के ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें युगांडा, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड की टीम भी शामिल है। 16 टीमों को कुल चार ग्रुप में बांटा गया है। अंकतालिका में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें प्लेऑफ और क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत ने यह मैच 45 रनों से जीत लिया है। भारत की ओर से विक्की ओसवाल ने 5 विकेट लिए, जबकि राज बावा ने 4 विकेट अपने नाम किया।  भारत को यह मैच जीतने के लिए एक विकेट चाहिए, जबकि साउथ अफ्रीका को 29 गेंदों में 47 रनों की जरुरत है। अफ्रीका स्कोर 186 रन पर 9 विकेट।

राज बावा को तीसरी सफलात मिली। राज बावा ने कप्तान हीर्डेन को यश ढुल के हाथों कैच कराया। हीर्डेन 61 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विक्की ओसवाल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए अफ्रीका टीम को पस्त कर दिया। ओसवाल ने 4 विकेट लिए। द. अफ्रीका का स्कोर 40 ओवर 152 रन 7 विकेट है।

राज बावा ने भारत को एक और सफलता दिलाई। साउथ अफ्रीका की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। बावा ने एंडिले सिमेलेन का विकेट लिया है।  राज बावा ने ब्रेविस को कप्तान यश ढुल के हाथों कैच कराया। ब्रेविस ने 99 गेंदों में 65 रन बनाए।