India vs England : भारत के 6 विकेट गिरे, रोहित शर्मा ने बनाए इतने रन

रोहित शर्मा का शानदार फॉर्म जारी है। वह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। रोहित 49 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ पंत दे रहे हैं, जो 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 45 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।

चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित के चौके के साथ ही भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। वहीं रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा होने वाला है। उनके साथ क्रीज पर ऋषभ पंत की शुरुआत अच्छी हुई है। दोनों बहुत ही संभलकर खेल रहे हैं।

भारत को रोहित शर्मा के रूप में पांचवां झटका लगा है। वह 49 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि रोहित बेन स्टोक्स की गेंद पर LBW हुए। जिससे उनका अर्धशतक बनने से रह गया।

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। जहां इंग्लैंड ने पहली पारी में 205 रन बनाए हैं।

वहीं भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 55 रन रन बनाए। पहली पारी खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए।