भारत ने लिया ये बड़ा एक्शन, चीन के उड़े होश, गलवान घाटी में…

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि चीनी सरकार हमेशा चीनी व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय कानूनों-विनियमों का पालन करने के लिए कहती है। भारत सरकार के पास चीनी निवेशकों सहित अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के कानूनी अधिकारों को बनाए रखने की जिम्मेदारी है।’

देश की सुरक्षा पर खतरे वाले ऐप्स पर मोदी सरकार ने एक्शन शुरु कर दिया है। चीन के सिर्फ 59 ऐप पर तो पहले ही पाबंदी लग चुकी है। चीन के दूसरे ऐप जिनसे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है उन पर पाबंदी लगाने की तैयारी शुरु हो चुकी है। संचार मंत्रालय इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को किसी भी ऐप का डेटा रोकने को कह सकता है।

इन सभी ऐप का डेटा अगले एक- दो दिन में रोक दिया जाएगा। गूगल प्ले स्टोर स्टोर से ये ऐप हटा दी गई हैं। इनके अपडेट भी नहीं मिलेंगे। आपको बता दें कि ये प्रतिबंध अंतरिम है। अब मामला एक समिति के पास जाएगा। प्रतिबंधित ऐप समिति के सामने अपना पक्ष रख सकती हैं इसके बाद समिति तय करेगी कि प्रतिबंध जारी रखा जाए या हटा दिया जाए।

भारत की जनता ने भी चीनी सामान का बहिष्कार किया है। अब केंद्र सरकार ने एक और कड़ा फैसला लेते हुए 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया है। जिसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है।

बता दें कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने भारत के इस फैसले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मसले पर चीन बहुत चिंतित है और पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक मार-पीट हुई थी। जिसके बाद से भारत ने चीन के खिलाफ कई कड़े कदम उठाये हैं।