भारत को मिली एक ऐसी ताकत जिससे एक झटके में पाकिस्‍तान का जायेगा ये हाल, पाक में मचा हडकंप

हिंदुस्तान को ऐसी ताकत मिली है जिसके बारे में जान पाकिस्‍तान दहल जाएगा। इस हथियार में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने की गारंटी है। ये आर्टिलरी 50 किलोमीटर की रेंज में 2 मीटर से कम के मार्जिन से लक्ष्य को भेद सकती है। भारतीय सेना ने इसे फास्‍ट ट्रैक प्रक्रिया के जरिए हासिल किया है।

अमेरिका के डिफेंस़ मैनुफैक्‍चरर Raytheon ने ये आर्टिलरी एमुनिशन बनाया है। इस प्रिस‍िजन-गाइडेड एक्‍सकैलिबर आर्टिलरी एमुनिशन के जरिए निशाना बेहद सटीक लगता है। हिंदुस्तान के पास यह एमुनिशन पहुंच गया है, इसकी जानकारी आर्मी कमांडर्स की कॉन्‍फ्रेंस में दी गई।

एक्‍सकैलिबर आर्टिलरी एमुनि़शन 50 KM दूर तक भीड़भाड़ वाले इलाकों में सटीक निशाना लगा सकता है। इसका एरर मार्जिन 2 मीटर से भी कम है यानी गलती हुई तो भी टारगेट के 2 मीटर से अधिक दूर धमाका नहीं होगा।

इन आर्टिलरी यूनिट्स को लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात किया जाएगा। पाकिस्‍तान की तरफ से आए दिन किए जाने वाले संघर्षविराम उल्‍लंघनों का जवाब अब इन्‍हीं से दिया जाएगा। पाकिस्तान हैवी आर्टिलरी का प्रयोग करती है। उनकी आर्टिलरी यूनिट्स भीड़भाड़ वाले इलाकों में हैं। अपने नए हथियार से भारतीय सेना उन यूनिट्स को आसानी से निशाना बना सकती है, वो भी बिना किसी नागरिक को नुकसान पहुंचाए।

एक्‍सकैलिबर एमुनिशन में GPS और इनर्शल नेविगेशन है। इस हथियार में कई फ्यूज हैं जिससे ये तय किया जा सकता है कि 48 किलोग्राम का शेल हवा में फटेगा या बंकर्स में घुसकर। भारतीय सेना के पास अब ‘धनुष’ भी है। यह 155mm/45 कैलिबर का आर्टिलरी गन सिस्‍टम है जिसे ‘देसी बोफोर्स’ भी कहते हैं। ‘धनुष’ को हिंदुस्तान में ही बनाया गया है।