भारत ने इस देश को लगाई कड़ी फटकार, रातो – रात तैयार किया…

दोनों अपनी ड्यूटी के लिये सुबह साढे आठ बजे उच्चायोग से (भारतीय समयानुसार) एक गाड़ी में निकले थे लेकिन गंतव्य पर नहीं पहुंचे। भारत ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी को सम्मन किया और दो अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया।

पाकिस्तानी मीडिया ने कहा था कि दोनों भारतीय कर्मचारियों को कथित तौर पर ‘हिट एंड रन के एक हादसे’ में शामिल होने के लिये गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग केप्रभारी (सीडीए) को विदेश मंत्रालय ने सम्मन किया और उसे डिमार्श जारी करके यह साफ कर दिया गया कि भारतीय अधिकारियों से कोई पूछताछ नहीं होगी या उनका उत्पीड़न नहीं किया जायेगा और उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तानी अधिकारियों की है।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने सोमवार की शाम इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को रिहा कर दिया जिन्हें ‘हिट एंड रन ‘ के एक मामले में कथित रूप से शामिल होने के लिये हिरासत में लिया गया था। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की कि दो भारतीय कर्मचारियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों ने रिहा कर दिया है और वे भारतीय उच्चायोग लौट आये हैं।