भारत ने ब्रिटेन को किया पीछे, बना 5वा सबसे बड़ा…

अमेरिका का शोध संस्थान वर्ल्ड पोपुलेशन रिव्यू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आत्म निर्भर बनने की पूर्व की नीति से भारत अब आगे बढ़ते हुए एक खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है।

 


रिपोर्ट के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मामले में भारत 2940 अरब डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

इस मामले में उसने 2019 में ब्रिटेन तथा फ्रांस को पीछे छोड़ दिया। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2830 अरब डॉलर है जबकि फ्रांस का 2710 अरब डॉलर है।

क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर भारत का जीडीपी 10,510 अरब डॉलर है और यह जापान तथा जर्मनी से आगे है। भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है।

यह अमेरिका में प्रति व्यक्ति 62,794 डॉलर है। हालांकि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 7.5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है।

देश की अर्थव्यवस्था इस समय संकट के दौर से गुजर रही है लेकिन इसी बीच भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यूके रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया।