भारत और अमेरिका के बीच हुआ ये, जानकर लोगो को नहीं हो रहा विश्वास

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। सिंह ने कहा कि देश में 60 फीसदी तक घरेलू उड़ाने दीपावली तक सामान्य हो जाएंगी। इसके अलावा कई इंटरनेशनल रुट्स पर भी फ्लाइट्स शुरू होंगी।

 

भारत द्वारा यूएस और फ्रांस के साथ किए गए समझौते के अनुसार 18 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक एयर फ्रांस द्वारा पेरिस से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के लिए 28 फ्लाइट लेगी।

वहीं अमेरिकी एविएशन सर्विस यूनाइटेड एयरलाइंस 17 जुलाई से 31 जुलाई तक भारत और अमेरिका के बीच 18 उड़ाने ऑपरेट करेगी।

नई दुनिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इसके तहत शुक्रवार से भारत और अमेरिका के बीच वहीं 18 जुलाई से भारत और फ्रांस के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

कोरोना महामारी के महासंकट के बीच लगभग तीन महीने बाद देश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। भारत ने फ्रांस और अमेरिका के साथ इसे लेकर द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।