IND vs NZ : भारत ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी करने का फैसला, मैदान पर शुभमन​ गिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद 11.30 बजे टॉस हुआ, जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज केवल 78 ओवरों का ही खेल होगा।

भारत की पारी शुरू हो गई है। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भारतीय टीम में तीन बदलाव हुआ है। चोटिल तीन खिलाड़ियों ईशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे की जगह जयंत यादव, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज प्लेइंग इलेवन में खेल रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टॉम लैथम टीम की कप्तानी कर रहे हैं।