भारतीय वायुसेना की बढ़ी ताकत, देर रात भारत पहुंचे राफेल के 3 और लड़ाकू विमान

आपको बता दें कि पांच राफेल विमानों का पहला जत्था 29 जुलाई 2020 को भारत पहुंचा था। इससे करीब चार साल पहले फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया गया था।

इन विमानों को पिछले साल 10 सितंबर को अंबाला में एक कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि फ्रांस द्वारा वर्ष 2022 तक तय समय में सारे लड़ाकू विमान भारत को सौंप दिए जाएंगे।

इससे पहले फ्रांस में भारतीय दूतावास ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि तीन और राफेल लड़ाकू विमानों की खेप भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।

तीनों राफेल विमान फ्रांस के मेरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से उड़ान भर चुके हैं और ये आज रात तक जामगर एयरबेस पर लैंड करेंगे। ये तीनों विमान भारतीय वायुसेना की राफेल विमान की द्वितीय स्क्वाड्रन का हिस्सा होंगे।

भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है। राफेल के 3 और लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंच गया है। राफेल लड़ाकू विमानों की छठी खेप में तीन और लड़ाकू विमान देर रात भारत पहुंच गए हैं।

तीनों विमान जामनगर पहुंच गए हैं। यहां से इन्हें अंबाला एयरबेस रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही अब वायुसेना के बेड़े में इस लड़ाकू विमान की संख्या 20 हो गई है।