Petrol-Diesel के दाम में आज देखने को मिली बढ़ोतरी, यहाँ जानिए अपने महानगर का रेट

 पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले 10 दिन से स्थिर हैं लेकिन क्या आपको पता है कि देश का कौन से ऐसे राज्य हैं जहां पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel Rate Today) के ऊपर सबसे ज्यादा टैक्स हैं.

वित्त वर्ष 2020-21 (31 मार्च 2021 को समाप्त हुआ) के दौरान पेट्रोल से केंद्र सरकार द्वारा एकत्रित उत्पाद शुल्क 1,01,598 करोड़ था जबकि डीजल 2,33,296 करोड़ था। पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने कहा कि राज्य सरकारें पेट्रोल और डीजल के आधार पर मूल्य और केंद्रीय करों की कुल राशि पर वैट लगाती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश 31.55 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल पर वैट लगाता है, जो देश में सबसे अधिक है।

राजस्थान पेट्रोल पर 29.88 रुपए प्रति लीटर वैट लगाता है और महाराष्ट्र 29.55 रुपए लेती है। डीजल के मामले में आंध्र प्रदेश 21.78 प्रति लीटर वैट, मप्र 21.68 रुपए, ओडिशा 20.93 रुपए और महाराष्ट्र 20.85 रुपए वसूल करता है। दिल्ली में 101.54 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल खुदरा बिक्री मूल्य पर 32.90 रुपए प्रति लीटर केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 23.43 रुपए राज्य वैट है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि लोकसभा में जानकारी दी है कि कि मध्य प्रदेश में पेट्रोल के ऊपर देश में सबसे ज्यादा बिक्री कर या वैट लगाया जाता है. इसके अलावा राजस्थान में डीजल के ऊपर सबसे ज्यादा टैक्स लगाया जाता है.