उत्तराखंड मे आज कांग्रेस निकाल रही पदयात्राएं, पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया…

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेशभर के गांवों में पदयात्राएं निकाल रही है। इस दौरान भजन करते हुए देश में खुशहाली और भाईचारे की कामना की।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल गांव गांव कांग्रेस अभियान के तहत पौड़ी के की सैंजी न्याय पंचायत में प्रभात फैरी निकाली। दूसरी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने रानीखेत के पतौली न्याय पंचायत के गैरड गांव में पदयात्रा निकाली।

कांग्रेस चुनाव अभियान के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत ने कोटद्वार में स्थानी कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ मिलकर भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बापू और पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाकर ही देश आगे बढ़ सकता है। लोकतंत्र की मजबूती, भाईचारे की स्थापना और देश के समग्र विकास के लिए महापुरूषों के सिद्धातों को जीवन में उतारना होगा।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रात्रि प्रवास के लिए पाबौ ब्लाक की सैंजी ग्रामसभा पहुंचे थे। यहां महिला संगीता में हिस्सा लिया और ग्रामीणों के साथ विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई कांग्रेस पदाधिकारी भी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया, साथ ही रात्रि भोज भी ग्रामीण के साथ किया।

रात्रि विश्राम के बाद गांव में प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पाबौ रजनी रावत, ग्राम प्रधान सैंजी हरीश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष मनवर रावत, आशा चौहान, मनोज रावत, धीरेंद्र साहू, अमित रावत, दिनेश चंद्र आदि भी मौजूद रहे। बता दें कि उत्तराखंड में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस के इस आयोजन को चुनाव तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।