इस राज्य में वैक्सीन लगवाने पर मिल रहा है सोना, तेजी से उमड़ रही लोगों की भीड़

राजकोट नगर निगम के सोनिबाज़ार में लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाया जा रहा है। इसमें अभी तक 751 महिलाओं को नोजपिन दिया गया है। साथ ही 580 मर्दों को हैंड ब्लेंडर दिया गया है। जो लोग वैक्सीन लेकर निकलते हैं उनका पहले स्वागत किया जाता है। इसके बाद उन्हें तोहफा दिया जाता है।

गुजरात में अचानक कोरोना के मामले बढ़ता देख राज्य के स्वर्णकार समुदाय ने अनोखी पहल की है। यहां लोगों को वैक्सीन के बदले गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं।

मामला राजकोट से सामने आया है। यहां महिलाओं को सोने की नोजपिन दी जा रही है तो मर्दों को हैंड ब्लेंडर दिया जा रहा है। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है।

गर्मियों के आते ही अचानक कोविड के मामले बढ़ गए हैं। लॉकडाउन के दूसरे फेज की संभावना बढ़ गई है। वैक्सीन आने के बाद भी कई लोग इसे लेने से कतरा रहे हैं।

ऐसे में गुजरात के एक जिले से वैक्सीन के बाद लोगों को गिफ्ट देने की खबर सामने आई है। इस जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को सोने की नोजपिन और मर्दों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट किया जा रहा है। इसके बाद से वैक्सीन लेने आ रहे लोगों की संख्या बढ़ गई है।