सर्दी के मौसम में बछो के लिए बनाए रोस्टेड रेड पेपर टोमैटो सूप, यहाँ देखे इसकी विधि

सर्दी के मौसम में सूप पीने के बहुत सारे लाभ होते हैं। सूप का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इसे गर्म पिया जाता है। इस तरह इसे पीने से हमारे शरीर को गर्माहट मिलती है। इससे हम ठंड से बचे रहते हैं। दूसरी बात यह कि सूप बहुत ही पौष्टिक पेय होता है। हमें एक बाउल या बिग कप सूप में ही सभी जरूरी विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट मिल जाते हैं। इससे इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है और हम इंफेक्शन से बचे रहते हैं। इस तरह देखा जाए तो सूप से हमारी दोनों जरूरतें पूरी होती हैं। हम बीमारियों से बचे रहते हैं और शरीर को गर्माहट भी मिलती रहती है। इसलिए इस मौसम में हर किसी को, खासकर बच्चों और बूढ़ों के लिए सूप बेहद लाभदायक साबित होता है। तो आज हम आपको बता रहे हैं रोस्टेड रेड पेपर टोमैटो सूप बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री :

लाल शिमला मिर्च – 1 रोस्टेड और छिलका हटाए हुए
टमाटर – 500 ग्राम कटे हुए
प्याज -100 ग्राम स्लाइस में कटे हुए
सेलेरी – 50 ग्राम बारीक कटी
वेजिटेबल स्टॉक – 1 लीटर
लहसुन की कलियां – 8 बारीक कटी
फ्रेश क्रीम – गार्निंशिंग के लिए
गार्लिक ब्रेड क्रुटॉन्स
तेजपत्ता – 1
ऑलिव ऑयल – 50 ml
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
विधि :

एक कड़ाही में ऑलिव ऑयल को गर्म करें। इसमें तेजपत्ता, प्याज, सेलेरी और लहसुन को डालकर चलाते हुए भूनें। मुलायम होने तक इसे भूनें। अब इसमें कटे हुए टमाटर और बीज रहित शिमला मिर्च को डालें और पांच मिनट तक इसे पकाएं। इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक को मिलाएं। इसे ढककर कुछ देर पकाएं।

जब टमाटर पूरी तरह से पक जाए, तो इसे चूल्हे से उतार लें। इसके बाद इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इसमें से तेजपत्ते को निकालकर अलग रखें। हल्का ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में ब्लेंड करें।सर्व करने से पहले सूप को फिर से गर्म करें। सर्विंग बाउल में सूप डालें। ऊपर से क्रीम और ब्रेड क्रुटॉन्स डालकर सर्व करें।