Playboy बनने के चक्कर में लड़के ने किया ये काम , जानकर उड़े लोगो के होश

‘प्लेबॉय’ बनने की ख्‍वाहिश में एक युवक इस कदर ‘अंधा’ हो गया कि उसने अपने पिता के रिटायरमेंट के लाखों रुपए गंवा दिए। वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया।

एक प्लेबॉय कंपनी के लिए उसने फोन पे के जरिए से कई खातों में जमा करीब 17 लाख रुपये की रकम का पेमेंट किया था। मगर, कुछ भी हाथ नहीं लगा। इससे वह सुध-बुध खो बैठा।

अंतत उसने पुलिस की शरण ली। पुणे पुलिस ने बताया कि, युवक महाराष्ट्र के पुणे का ही रहने वाला है। वो प्लेबॉय बनना चाहता था, एक कंपनी ने उसे ऐसा लालच दिया था कि, इंडियन एस्कॉर्ट सर्विस का लाइसेंस मिलने के बाद वह हर घंटे 3,000 रुपये तक कमा लेगा। वह फेसबुक पर प्लेबॉय कंपनी का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन मिलने के झांसे में आ गया। उसने फोन पे के जरिए से कई खातों में जमा करीब 17 लाख रुपये का पेमेंट उन लोगों को किया, जिन्‍होंने उससे वादा किया था। 17 लाख रुपये का पेमेंट किया कुछ न मिला

जब पेमेंट कर देने के बाद भी युवक को कुछ न मिला तो उसे फ्रॉड का एहसास हुआ। जिसके बाद किसी की सलाह पर वह पुलिस स्‍टेशन पहुंचा। दत्तवाड़ी पुलिस स्टेशन में उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए बताया कि, उक्‍त युवक को युवक को फेसबुक पर प्लेबॉय कंपनी का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन दिलाने का झूठा वादा किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, उससे कहा गया था कि, प्लेब्वॉय बनकर लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। बाद में जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो वह शिकायत करने थाने पहुंचा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, यह मामला साइबर फ्रॉड का है, और वे इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं। युवक ने यह मान लिया है कि, उसने प्लेबॉय कंपनी का सदस्य बनने के चक्कर में पिता के रिटायरमेंट पर मिली रकम के 17 लाख रुपये गंवा दिए।