उत्तराखंड के मैदानी जिलों में कोहरे और शीतलहर का सितम, लोगों की बढ़ी परेशानी

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में कोहरे और शीतलहर का सितम लगातार बना हुआ है। हरिद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल सहित अन्य शहरों में कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों की बात करें तो जनवरी माह में करीब 12 दिन कोहरा छाया रहा। बीते 11 सालों से जनवरी में पहली बार इतने दिन शहर कोहरे की आगोश में रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर फोरकॉस्ट के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहने की संभावना है। साथ ही 2 और 3 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।

इससे पहले भी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई थी। पिछले दो दिन से ही मौसम कुछ साफ हुआ है। हालांकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक 2011 से 2021 के बीच दो साल सबसे ज्यादा ठंडे रहे। 2012 और 2020 में जनवरी माह में क्रमश: 7 और 9 दिन कोहरे की चादर छाई रही थी। लेकिन, इस बार कोल्ड डे बढ़ गए हैं। जनवरी के दूसरे सप्ताह से ठंड में इजाफा होना शुरू हो गया था। अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

हल्द्वानी में रविवार सुबह कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन करीब 8 बजे बाद शहर में घना कोहरा छा गया। कोहरा छाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर फोरकॉस्ट के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहने की संभावना है। साथ ही 2 और 3 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले भी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई थी। पिछले दो दिन से ही मौसम कुछ साफ हुआ है। हालांकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम दो से पांच फरवरी तक चुनाव प्रचार में खलल डालने जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि, इस दौरान पहाड़ी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो फरवरी को उत्तरकाशी चमोली, पिथौरागढ,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी संभावना है। जबकि, मैदानी जिलों में कोहरा छाने के आसार हैं।

तीन फरवरी को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों और कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिले में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। चार और पांच फरवरी को भी मौसम में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। सिंह ने बताया कि, आज देहरादून में सुबह, शाम धुंध छाने की संभावना है। जबकि दिन में धूप खिली रहेगी।