पिछले 24 घंटों में तेज़ी से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या 1063 नए मामलों के साथ 15,712 के पार हुआ आकड़ा

भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए कुल 1063 नए मामलों के बाद से देश में रविवार सुबह तक विदेशी नागरिकों सहित कोविड-19 महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 14,792 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।

देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 15,712 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 239 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 2231 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नवीनतम आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वर्तमान में कुल 12,969 कोविड-19 महामारी से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने कहा, उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 2,230 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी के चलते 507 लोगों की मौत हुई है।