पिछले 24 घंटे में तेज़ी से बढ़ा कोरोना संक्रमित लोगो का आकड़ा, मरीजों की संख्या 9152 के पार

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 796 नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9152 हो गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 35 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 308 पर पहुंच गया है।

वहीं अब तक कुल मरीजों संख्या 9152 हो गई है। इनमें 7987 केस सक्रिय हैं। वहीं, 856 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी दै।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 427 और कर्नाटक में 232 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: सात और छह लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात में 84 लोग संक्रमित हुए हैं तथा तीन और लोगों की मौत हुयी है। मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखी गयी और वहां रविवार के 532 लोगों की तुलना में लगभग 32 की बढ़त के साथ 564 हो गयी। राज्य में मृतकों की संख्या 36 हो गयी है।