नए साल में होने जा रहा ये बड़ा बलदाव , कर्मचारियों की सैलरी होगी…

चंद दिनों बाद ही साल 2021 की विदाई हो जाएगी और 1 जनवरी से नया साल 2022 का उदय हो जाएगा। नया साल वैसे तो ढेर सारे बदलाव लेकर आएगा, लेकिन सबसे बड़ा बदलाव कर्मचारियों के जीवन में आ सकता है।

कर्मचारियों की सैलरी से लेकर पीएफ और काम के घंटों से लेकर वीकली ऑफ तक में बड़ा परिवर्तन देखने को मल सकता है। दरअसल देश में नया श्रम कानून अप्रैल 2022 यानी नए वित्त वर्ष से लागू हो सकता है।

वित्त मंत्रालय से जुड़े सीनियर अधिकारी के हवाले से इसकी पुष्टि की है। इससे कर्मचारियों की सैलरी से लेकर उनकी छुट्टियां और काम के घंटे भी बदल जाएंगे। इसके मुताबिक हफ्ते में चार दिन काम और तीन दिन छुट्टी होगी। इसमें काम के घंटे आठ की बजाय 12 हो जाएंगे। हालांकि, श्रम मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि हफ्ते में 48 घंटे कामकाज का नियम ही लागू रहेगा।

पहले ये श्रम कानून 2021 में लागू होने थे। क्योंकि यह विषय केन्द्र और राज्य दोनों के दायरे में है। ऐसे में इसे जमीन पर उतारने के लिए राज्य और केन्द्र दोनों को लागू करना होगा। अभी कई ऐसे राज्य हैं जो इसपर ड्राॅफ्ट अभी तैयार कर रहे हैं।

इसमें यह सुविधा भी होगी कि जहां आठ घंटे काम कराया जाएगा वहां एक दिन छुट्टी होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कम से कम 13 राज्यों ने इन कानूनों के मसौदा नियमों को तैयार कर लिया है।

बता दें नई श्रंम सहिता में कई ऐसे प्रावधान हैं, जिससे ऑफिस में काम करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों से लेकर मिलों और फैक्ट्रियों में काम कर वाले मजदूरों तक पर असर पड़ेगा।

मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिक संबंध और व्यवसाय सुरक्षा तथा स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति पर चार श्रम संहिताओं को अगले वित्त वर्ष तक लागू किए जाने की संभावना है।

केंद्र ने इन संहिताओं के तहत नियमों को अंतिम रूप दे दिया है और अब राज्यों को अपनी ओर से नियम बनाने हैं, क्योंकि श्रम समवर्ती सूची का विषय है। अधिकारी ने कहा कि चार श्रम संहिताओं के अगले वित्त वर्ष तक लागू होने की संभावना है।