परिवार की देखभाल के बीच कुछ इस तरह महिलाएं अपनी बॉडी को रख सकती हैं फिट

महिलाएं अक्सर घर  और परिवार की देखभाल के बीच खुद की सेहत के साथ समझौता कर लेती हैं। जिसका नतीजा होता है कि समय से पहले ही उनका शरीर कमजोर हो जाता है।

साथ ही परिवार के प्रति फिक्र के चलते वो बहुत सारा तनाव पाल लेती हैं। लेकिन महिलाओं को अपनी सेहत के साथ समझौता नहीं करना चाहिए और खुद का ख्याल रखना चाहिए।

नौकासन: इस आसान को करते समय शरीर का आकार नाव जैसा होता है इसलिए इसे नौकासन कहते हैं। इसे करने से पेट के फैट को कम किया जा सकता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और साथ ही साथ सिर से लेकर पैर तक फायदा पहुंचाता है। महिलाओं के गर्भवती होने के पहले और बाद में यह आसन उनके स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है।

प्राणायाम: प्राणायाम करते समय जितना फोकस स्लो डीप ब्रीदिंग पर होगा, उतना ही वो तन-मन को बेहतर रखेगा। प्राणायाम न सिर्फ श्वांस और जीवन के स्तर को बढ़ाता है, बल्कि बिगड़े मूड को बेहतर करने में भी कारगर होता है।

हर महिला  अपने जीवन में योग जरूर शामिल करना चाहिए। इससे वो हमेशा स्वस्थ रहेंगी और दैनिक जीवन में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी। तो चलिए जाने कि एक महिला होने के नाते सबसे सरल आसन कौन सा है जो हर महिला कर सकती है।