कोरोना की चपेट में आई मलाइका अरोड़ा, घर में खुद को किया…, अर्जुन के साथ…

वहीं कुछ दिनों पहले ही अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अर्जुन ने सेट से अपनी फोटो भी शेयर की थी। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

बता दें कि मलाइका इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर की शूटिंग कर रही थीं। इस शो में मलाइका के साथ गीता कपूर और टेरेंस लुइस बतौर जज काम कर रहे थे।

अर्जुन ने ट्वीट कर लिखा, ‘यह मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरे अंदर इसके कोई लक्षण नहीं है।

मैंने खुद को घर में आइसोलेशन पर रखा है। इसके लिए मैंने डॉक्टर और बीएमसी से सलाह ली है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्य्वाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा।’

अर्जुन बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। मलाइका अरोड़ा ने खुद इस बात की पुष्टि की है। मलाइका ने कहा, ‘हां.मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।’ हाल ही में रविवार को अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।