बंद कमरे में अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने किया ये काम , वायरल हुआ विडियो

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे पर अपने कुछ प्राइवेट मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर किए हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इससे पहले कभी भी अपनी इतनी प्राइवेट और बोल्ड फोटो शेयर नहीं की थी। यह पहली बार है जब उन्होंने अपनी इतनी रोमांटिक और इंटेंस फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर किया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बंद कमरे में एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते दिखाई पड़ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरा’। मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में एक हर्ट इमोजी भी बना दिया है। तस्वीर को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में ढेरों सेलेब्रिटीज के कमेंट अभी तक आ चुके हैं। लोग अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की इस फोटो पर फिदा हुए जा रहे हैं।