बच्चों के पार्क में कुछ ऐसा कर रहे तालिबान आंतकी, दहशत लोगों मे

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल समेत विभिन्न शहरों की सड़कों पर अफरातफरी का माहौल है। एयरपोर्ट पर भगदड़ जैसी स्थिति है और लोग जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ देना चाहते हैं। सरकारी दफ्तरों पर तालिबानियों का कब्जा हो गया है। तालिबानी अब गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी ले रहे हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान के लोगों से कहा है कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। साथ ही रात में 9 बजे के बाद बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। तालिबानी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर कब्जा जमा चुके हैं। सत्ता उनके कब्जे में आ चुकी है।

जिन लोगों ने साल 1996 से 2001 के तालिबान के दौर को देखा है, वे दहशत में हैं। पूरी दुनिया की नजरें अफगानिस्तान की तबाही पर टिकी हुई हैं। अमेरिका, ब्रिटेन फ्रांस और जापान समेत 60 से ज्यादा देशों ने साझा बयान जारी कर कहा गया है कि जिन देशों के नागरिक अफगानिस्तान से जाना चाहते हैं, उन्हें जाने दिया जाए। इस बीच भारत ने काबुल के लिए अपनी सारी उड़ानें टाल दी हैं। अमिरात ने भी काबुल को जाने वाली सारी उड़ानें रोक दी हैं।

अफगानिस्तान पर हिंसा के बल पर किए गए तालिबान के कब्जे से अफगान नागरिकों की तरह ही पूरी दुनिया दहशत में है। तालिबान की क्रूरता के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को दहला चुके हैं। लेकिन रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा करने के अगले ही दिन तालिबान आंतकियों का हैरान करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अफगानिस्तान पर कब्जे के अगले दिन तालिबानी आंतकियों को मनोरंजन पार्क में मस्ती करते देखे गया और इसके वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में तालिबानी हाथों में बंदूक लिए इलेक्ट्रिक कार चलाते नजर आ रहे हैं। जंपिंग जैक फन करते नजर आ रहे हैं। हजारों बेगुनाहों की जान लेने और लाखों लोगों की जिंदगी बर्बादी करने के बाद तालिबान को इस मस्ती करते देखना सच में बेहद भयावह प्रतीत हो रहा है। इस बीच हेरात हवाई अड्डे पर भी तालिबान ने कब्जा कर लिया है।