90 के दशक में ममता कुलकर्णी की इस अदा को देख घायल हो जाते थे लोग, जिसके बाद…

90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी दिलकश अदाओं से ऑडियंस के दिलों में एक खास पहचान बनाई। अगर आप भी 90 के दशक की फिल्मों के फैन हैं.

तो आपको एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जरूर याद होंगी। ममता ने शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान, गोविंदा, संजय दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है।

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म ‘तिरंगा’ से की थी। हालांकि फिल्म में ममता ने एक छोटा सा रोल प्ले किया था, और फिल्म में राजकुमार और नाना पाटेकर लीड रोल में नज़र आए थे।

इसके बाद साल 1993 में आई फिल्म ‘आशिक आवारा’ ममता की पहली हिट फिल्म रही।ना कि आदमी को अगर समय से पहले और उम्मीद से ज्यादा कुछ मिलने लगता है .

तो इंसान उसे सम्भाल नहीं पाता है। ऐसा ही कुछ हाल ममता का भी हुआ सक्सेस की ऊंचाईयों पर पहुंचकर ममता ऐसे गिरी की दोबारा कभी ऊपर नहीं चढ़ पाई l

आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी 90 के दशक में एक लीडिंग मैगजीन के कवर गर्ल शूट के लिए टॉपलेस हुईं, जिसके बाद ममता काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई।

 20 अप्रैल 1972 को जन्मी ममता कुलकर्णी आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि अब फिल्मी दुनिया से ममता का नाम पूरी तरह से गायब हो गया है। लेकिन आज भी जब 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेसेस की बात होती है तो उसमे ममता कुलकर्णी का ज़िक्र जरूर होता है।