नए अवतार मे लॉंच हुई Bolero Neo, जानिए दमदार फीचर

वहीं, दूसरी तरफ बीते करीब डेढ़ साल से बाजार में TUV 300 अवेलेबल नहीं थी। जानकारों का मानना है कि कई राज्यों में पुलिस और अन्य सर्विस विभागों द्वारा TUV 300 का इस्तेमाल किए जाने की वजह से ये कार सामान्य ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं पा रही थी।

इसके अलावा जब TUV 300 को 2015 में लॉन्च किया था। तब भी इस कार को बोलेरो के अर्बन मॉडल के तौर पर ही देखा गया था। अब एक बार फिर कंपनी ने बोलेरो को शहरी टच देते हुए टीयूवी 300 के ही अंदाज में लॉन्च किया है।

महिंद्रा Bolero निओ के लुक्स देखकर समझा जा सकता है कि इस कार को कंपनी की ही सबकॉम्पैक एसयूवी TUV 300 की जगह पेश किया है। बता दें कि बोलेरो ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए हैं। इसलिए ग्राहकों की तरफ से इस कार में बदलाव की मांग की जा रही थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने बीते मंगलवार को भारत में लोकप्रिय SUV बोलेरो का बिल्कुल नया अवतार Bolero Neo लॉन्च कर दिया है। इस कार का बाजार में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कहने की जरूरत नहीं कि महिंद्रा बोलेरो खासतौर पर ग्रामीण परिवेश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है