महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने लागू किया ये नया कानून, कहा अब कॉलेजों में होगा ऐसा…

उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के दिन से सभी कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य है।

अधिसूचना के मुताबिक राज्य के कॉलेजों में कामकाज राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा। कॉलेजों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने का यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के स्कूलों में दिन की शुरुआत तो राष्ट्रगान से होती थी और स्कूल बंद होने से पहले भी सामूहिक राष्ट्रगान होता था लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार के नई अधिसूचना के बाद स्कूल के साथ-साथ कॉलेजों में भी राष्ट्रगान गाया जाएगा।

हालांकि, आज 19 फरवरी यानि शिवाजी जयंती के अवसर पर अधिकतर स्कूल और कॉलेज की छुट्टियां हैं जिन कॉलेजों में आज पढ़ाई हो रही है उन कॉलेजों में दिन की शुरुआत जन गण मन से हुई।

आज पूरे देश में शिवाजी जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी जयंती को लेकर एक नया फरमान जारी किया है।

शिवाजी जयंती से महाराष्ट्र के सभी कॉलजों में राष्ट्रगान अनिवार्य होगा। आज से महाराष्ट्र के कॉलेजों की शुरूआत राष्ट्रगान से होगी। बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को जगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला लिया है।