उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में हुआ ये बड़ा हादसा , 2 लोगों की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में हादसे वाली जगह पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने मदद की। सिसवां सीएचसी और जिला मुख्यालय में घायलों को भर्ती कराया गया।

 

बताया जा रहा है कि कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। कोठीभार थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के खैरी गांव के लोग बोलेरों में सवार होकर चौक थाना इलाके के पड़री कला में बरात जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो की टक्कर कोठीभार थाना इलाके के रमपुरवां गांव के पास ट्रैक्टर से हो गई।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोठीभार थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ हुआ है। निचलौल सिसवां मार्ग पर रमपुरवां गांव के पास देर रात ट्रैक्टर और बोलेरो में आमने सामने से भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।