मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू किया ये , घर-घर चलो…

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में कांग्रेस ने घर चलो, घर-घर चलो अभियान शुरू किया है जिसको लेकर भाजपा लगातार चुटकी ले रही है।

आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पूरी कांग्रेस को घर बैठा दिया है और वे पूरी तरह से पार्टी में अकेले पड़ गए हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान को लेकर मीडिया से तंज कसते हुए कहा है कि जब वे पूरी कांग्रेस को घर बैठा चुके हैं तो अब किसको उठाने चले हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ पार्टी के एकमात्र ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जिनके कार्यकाल में 30 विधायकों ने पार्टी छोड़ी है। जब वे सरकार में थे तो चलो-चलो कहते थे और अब घर-घर चलो कह रहे हैं। वे पार्टी में अकेले पड़ गए हैं।

मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यानी गांधी और भाजपा यानी नाथूराम गोडसे के कमलनाथ का बयान अर्द्ध सत्य है क्योंकि गांधी का अभिप्राय अब इनके लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके दो बच्चे हैं जिनसे सत्ता प्राप्ति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को गोडसे पर बोलने का अधिकार नहीं है क्योंकि उन पर सिखों की हत्या के छींटे हैं। उन्हें गांधी या गोडसे पर बात करने का अधिकार ही नहीं है।