भारत में इस दिन लांच होगी 2020 Hyundai Creta , जानिए ये है खासियत

एक्सटीरियर की बात की जाए तो Hyundai Creta Next Gen मस्क्यूलर डिजाइन और फ्यूचरिस्टिक अपील वाली है। इस Compact Suv में प्रीमियम फीचर्स, एफिशियंट पावरट्रेन, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, Hyundai Creta का ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज, ‘सेन्सुअज स्पोर्टीनेस’ लुक, बूमरेंग शेप्ड एलईडी डीआरएलएस, एलईडी हैडलैंप्स, फ्यूचरिस्टिक लुक, स्मार्टली पॉजिशन फॉग लैंप, 17 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील, साइड गार्निश डिजाइन है।

भारतीय बाजार में 2020 Hyundai Creta का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हुंडई क्रेटा ने भारत में आने के बाद कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट को एक नई स्पीड दी है।

अब इसका नया वेरिएंट भी नए फीचर्स, स्टाइल और डिजाइन से लैस होकर आ रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नई हुंडई क्रेटा कैसी है।

Hyundai अपनी स्टाइलिश कारों के लिए देश में जानी-जाती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नई हुंडई क्रेटा कब लॉन्च होगी और इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं।