भारत में राफेल के उतरते उड़ी चीन और पाकिस्तान की नीद , करने लगे…

इस दौरान विमान केवल एक जगह संयुक्त अरब अमीरात में रुका, जो ग्यारह बजे के करीब वहां से टेक ऑफ हुआ है।अंबाला आ रहे राफेल ने नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोलकाता से संपर्क साधा। इस बीच दोनों दलों के नेता के बीच बातचीत भी हुई है।

 

दरअसल, लड़ाकू विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचेंगे।

ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आज दोपहर अंबाला पहुंचा। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख इस दौरान अंबाला एयरबेस पर मौजूद रहे। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने अंबाला एयरबेस पहुंचने पर पांचों राफेल लड़ाकू विमान का स्वागत किया।

आपको बता दें कि INS कोलकाता पश्चिमी अरब सागर में तैनात है। INS कोलकाता इस पल को कैमरे में कैद किया गया है। राफेल के ग्रुप कैप्टन और INS कोलकाता के बीच रोचक बातचीत का ऑडियो बड़ा ही मजेदार था। दोनों तरफ से मजेदार बातचीत सुन सभी गर्व की अनुभूति महसूस कर रहे हैं।

राफेल विमानों का पहला बेड़ा अंबाला हवाईअड्डे पर 3 बजकर 8 मिनट पर उतरा। राफेल जेट ने जैसे भारत सीमा में प्रवेश किया तो यह पल ऐतिहासिक बन गया। राफेल ने भारत की सीमा में प्रवेश से पहले अरब सागर में तैनात युद्धपोत INS कोलकाता से संपर्क साधा। INS कोलकाता ने कहा- हैप्पी लैंडिंग।

बहुचर्चित लड़ाकू राफेल फाइटर जेट ने भारतीय वायुसेना में एंट्री ले ली है। फ्रांस से राफेल फाइटर जेट भारत आ गया है। अंबाला एयरबेस पहुंचने पांचों राफेल का स्वागत किया गया।