ऋतिक रोशन के घर में हुआ ऐसा, जानकर चौक उठे फैस

ऐक्टर ऋतिक रोशन की गिनती बॉलिवुड के टॉप ऐक्टर्स में होती है और उनकी कमाई भी करोड़ों में हैं। फैन्स और अन्य लोग सोचते होंगे कि ऋतिक रोशन करोड़ों में कमाते हैं तो खुद के आलीशान और लग्जरी घर में रहते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। ऋतिक रोशन ने हाल ही सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया, उसमें इसका खुलासा हुआ।

ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ एक तस्वीर शेयर की लेकिन लोगों की नजर उनके घर की दीवार पर चली गई। फिर क्या लोगों ने मौज लेना शुरू कर दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस दीवार पर ऐसा क्या था? चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें वे मिरर सेल्फी ले रहे हैं और साथ ही उनकी मां पिंकी रोशन बालकनी में खड़ी हैं। तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा कि बुधवार के दिन रविवार वाली फीलिंग आना बेहद सुकून दायक है।

जाइए और अपनी मां को गले लगाइए। ये प्यारी सी तस्वीर शेयर कर ऋतिक फैंस के साथ प्यार बांटना चाहते थे लेकिन फैंस तो दो कदम आगे निकले। वे ऋतिक के साथ अपना दुख बांटने लगे। तस्वीर में ऋतिक के घर की एक दीवार दिख रही है जिस पर सीलन आई हुई है। यहीं से फैंस ने कहा कि आपके घर में भी सीलन आती है तो हम क्या चीज हैं?