अपने ही संसदीय क्षेत्र में क्राइम नहीं रोक पा रहे सनी देओल, रिश्तेदार ने जबरन बेटी को धोखा देकर

पंजाब में सनी देओल के संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर से एक किशोरी का सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। दुष्कर्म के आरोप किशोरी की मौसी के देवर पर हैं। किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत कर बताया कि रिश्तेदार ने ही नाबालिग बेटी को धोखा दिया। रिश्तेदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रातभर रेप किया। इस मामले में पुलिस ने तेजी से संज्ञान लेते हुए गैंगरेप के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य दो की तलाश जारी रखी। घटना के बारे में बताते हुए थाना दीनानगर के प्रभारी बलदेव राज शर्मा ने कहा कि फिलहाल एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है, जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। एक महिला ने भानजी को लाने के लिए अपने देवर को भेजा था। वह लड़की को घर ले जाने की बजाय कहीं और ले गया। वहां उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी इज्जत लूटी। थाना दीनानगर की पुलिस के पास दर्ज शिकायत में पठानकोट निवासी 16 साल की लड़की के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम उनके यहां दीनानगर से उसके मौसरे भाई का फोन आया था। उसने लड़की को किसी जरूरी काम का हवाला देते हुए दीनानगर आने के लिए कहा, लेकिन उनकी लड़की ने आने से मना कर दिया, क्योंकि शाम हो चुकी थी। इसके बाद लड़की की मौसी ने उसको लेने के लिए अपने देवर को भेजा। देर शाम उसकी मौसी का देवर लड़की को लेने के लिए उनके घर आया। वह उसे ले गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। वह उसे कहीं और जगह ले गया था। जहां लड़की का रात में रेप किया गया।