वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में रखें हरी रंग की वस्तुएं, फिर देखे लाभ

व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व होता है। हालांकि कई बार वास्तु की जानकारी न होने पर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर वास्तु दोष होने पर पारिवारिक अशांति बनी रहती है और ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में हर चीज और अलग-अलग रंग का महत्व बताया गया है। आज हम आपको बता रहे हैं हरे रंग की चीजों के बारे में।

हरे रंग में हरी सब्जियां, दालें, बिस्तर, पेड़-पौधे और कपड़े आदि शामिल हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरे रंग से संबंधित चीजों को पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में रखना अच्छा होता है। साथ ही घर में हरी घास के छोटे-से बगीचे को इन्हीं में से एक दिशा में बनाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरे रंग और इन दिशाओं का संबंध काष्ठ यानी लकड़ी से है। इसलिए हरे रंग की वस्तुओं को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखने से घर के बड़े बेटे को जीवन में तरक्की हासिल होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आग्नेय कोण में हरे रंग की चीजों को रखने से बड़ी बेटी को लाभ मिलता है।