जामा मस्जिद के सामने से नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे धरने को हटाने पर रविवार (23 फरवरी) को जमकर बवाल हुआ था।
इसके चलते बाबरी मंडी में पथराव व फायरिंग होने से बवाल हो गया था। उपद्रवियों ने घरों में घुसने का प्रयास तक किया था। बाबरी मंडी चौकी में पुलिसकर्मियों को भी घेर लिया था।
इस घटना के बाद से लोगों डर हैं। यहां रहने वाली सावित्री, सुधा, द्वारिका प्रसाद, नेहा गुप्ता समेत कई लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर तक लगा दिए। वहीं कुछ लोग घरों में ताला लगाकर बाहर चले गए हैं।
अलीगढ़ स्थित कोतवाली सदर क्षेत्र के बाबरी मंडी में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद लोग दहशत में हैं। इसके चलते कुछ लोगों ने अपने मकानों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए। गुरुवार को इसकी सूचना होते ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए पोस्टर हटवा दिए हैं।