चीन में आई ये बड़ी आफत, खत्‍म हो गया ये…

उत्तरी चीन के शानशी प्रांत के लिनफेन शहर में रेस्टोरेंट गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गयी है। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर उस समय हुआ जब कुछ गांव वाले 80 वर्षीय व्यक्ति का रेस्टोरेंट में जन्मदिन मना रहे थे। इससे पहले प्रशासन ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की थी लेकिन रविवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर उस समय हुआ जब कुछ गांव वाले 80 वर्षीय व्यक्ति का रेस्टोरेंट में जन्मदिन मना रहे थे।

इससे पहले प्रशासन ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की थी लेकिन रविवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 29 पहुंच गया। बचाव कार्यालय ने कहा था कि शनिवार शाम छह बजकर 52 मिनट तक 45 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है जिसमें से मृतक भी शामिल हैं। इस हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि रेस्‍टोरेंट के गिरने की घटना शांक्‍सी प्रांत के लिनफेन शहर में हुई है। श‍िन्‍हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक 840 बचावकर्मी, 100 स्वास्थकर्मी और 15 एंबुलेंस ने राहत और बचाव कार्य चलाया।

चीनी टीवी चैनल सीजीटीएन के मुताबिक रात करीब 3 बजकर 45 मिनट पर राहत और बचाव कार्य को बंद कर दिया गया। कुल 57 हताहतों को मलबे से निकाला गया है।

चीन के शांक्‍सी प्रांत में शनिवार को एक रेस्‍टोरेंट के गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 7 लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

रातभर चले राहत और बचाव कार्य के बाद मलबे से सभी हताहतों को निकाल लिया गया है। राहत और बचाव अभियान अब खत्‍म हो गया है और सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।