चीन में हुआ कुछ ऐसा की साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोग हुए परेशान

चीनी अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित इलाकों से अब तक करीब 22.5 लाख लोगों को बचाया जा चुका है। देश के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत कार्यालय ने बताया है कि पिछले कई सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश से यांग्त्जी समेत कई नदियों में बाढ़ आ गई है।

बता दें कि जून की शुरुआत से अब तक चीन में 433 नदियों का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इनमें भी 33 में जलस्तर ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। सोमवार तक यांग्त्जी व हुइहे नदी के साथ डोंगिंग, पोयांग और ताइहू झील में पानी चेतावनी स्तर से अधिक हो गया है।

चीन के कुछ इलाकों मे गंभीर बाढ़ के चलते अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग लापता हैं। इनके अलावा इस भीषण आपदा में अब तक करीब 3.8 करोड़ लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। चीन इस वक्त देश के 27 प्रांतों में इस आपदा का सामना कर रहा है। बुरी तरह प्रभावित इलाकों में जियांग्शी, अन्हुई, हुबेई और हुन्नान प्रांत शामिल हैं।इस बाढ़ से 28,000 से अधिक इमारतें नष्ट हो जाने से करीब 11.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।