चीन में अचानक हुआ ये, जानकर चौक उठे लोग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने हांगकांग स्वायत्ता अधिनियम पर हस्ताक्षर किया है। इसके बाद ट्रंप ने मीडिया से कहा कि हांगकांग में लोगों पर जो भी अत्याचार हो रहे हैं, उसके लिए चीन जिम्मेदार है। इसके साथ ही ट्रंप ने हॉन्ग-कॉन्ग से तरजीही व्यापार का भी दर्जा छीन लिया।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने चीन की तकनीक और टेलिकॉम प्रोवाइडर्स का सामना किया है। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा कारणों से कई देशों को इस बात पर मनाना पड़ा कि हुवावे खतरनाक है। अब यूके ने भी इस कंपनी को बैन कर दिया है।

ट्रंप ने हांगकांग में दमनकारी गतिविधियों और अत्याचार के लिए चीन को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस कानून से चीन को उसके कुकर्मों के लिए जम्मेदार ठहराने के लिए कई शक्तियां मिलेंगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा कि हांगकांग में जो कुछ भी हो रहा है हमारी सब पर नजर है। ऐसे में उनकी स्वायत्तता को खत्म करना ठीक नहीं है।

अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। अब इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसके साथ ही हांगकांग से तरजीही व्यापार का दर्जा भी छीन लिया गया।