बिहार में मुख्यमंत्री पद की दावेदार पुष्पम प्रिया ने किया ये काम, देख नेताओ के छूटे पसीने

सीतामढ़ी से आने के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी को पलूरल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मधुबनी के टाउन क्लब फील्ड में पहले स्वागत किया। स्वागत के बाद पुष्पम प्रिया चौधरी का रोड शो शुरू हुआ। पुष्पम का रोड शो मधुबनी के स्टेशन चौक, गंगासागर चौक, तिलक चौक, शंकर चौक होते हुए निकला।

पुष्पम प्रिया चौधरी ने गुरुवार को मधुबनी में अपनी पार्टी के प्रत्याशी मधुबाला गिरी के लिये चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया यूजर्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे साथ जो लोग हैं, वह बिहार की जनता है। वह किसी अन्य ग्रह के लोग नहीं।

द प्लूरल्स पार्टी की ओर से और बिहार की अकेली मुहिला मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने सोशल मीडिया पर बताया की वो सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर पा रही हैं।

पटना के बांकीपुर और मधुबनी के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से खुद चुनाव लड़ रहीं पुष्पम ने ट्वीट कर अपनी बात रखी और कहा कि मेरे प्रत्याशियों के पास पैसा और पावर नहीं है, सिर्फ मैं हूं।