यूपी के 53 जिलों में शुरू हुआ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान , अयोध्या में सपा और भाजपा में भिड़ंत

कासगंज में जिला पंचायत के सभी 23 सदस्यों ने मतदान किया। फिरोजाबाद में सपा के 4 सदस्य वोट डालकर आए उन्होंने कहा कि अंदर धमकाया जा रहा है और पैसे का ऑफर दिया जा रहा है।

रायबरेली में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य कमला देवी के साथ 10 सदस्य मतदान करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे सुल्तानपुर मतदान स्थल पर पहुंची सपा प्रत्याशी केशा देवी, निर्दल अर्चना सिंह और भाजपा उम्मीदवार उषा सिंह

अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के दौरान बवाल, समाजवादी पार्टी के सदस्य मानसिंह वोट डालने को लेकर भाजपाइयों ने किया हंगामा , पुलिस सपा और भाजपा के समर्थकों को रोकने में जुटी।  मथुरा में अभी तक कोई जिला पंचायत सदस्य मतदान के लिए नहीं पहुंचा।

फिरोजाबाद में भाजपा के 14 सदस्य और सपा के 17 सदस्य अंदर पहुंचे। दो वह सदस्य नहीं आए हैं जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं और अरेस्टिंग हो सकती है।

सीतापुर मेंं 79 ज़िला पंचायत सदस्यों में से 65 ने किया मतदान रायबरेली में जिला पंचायत सदस्य बछरावां द्वितीय से दीपिका सिंह राही चतुर्थ से रेखा दीन शाह गौरा प्रथम से अनीता वर्मा डलमऊ द्वितीय से कोमल यादव खीरों तृतीय रेनू सिंह छतोह प्रथम से राजकुमारी सरेनी तृतीय प्रिया सिंह,शिवगढ़ प्रथम अनुपमा, महराजगंज तृतीय से आरती, छतोह द्वितीय से कमला देवी ने मतदान किया।

-अयोध्या :सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने खुद संभाला मोर्चा। सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत। बैरियर से दूर जाने की दी हिदायत। पुलिस ने किया था बल प्रयोग।

यूपी के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यह दोपहर तीन बजे तक जिला कचहरी में होगा। पुलिस ने निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

हाईकोर्ट के निर्देशों के मद्देनज़र वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी 53 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मतदान होने के तत्काल बाद मतगणना करवाई जाएगी और नतीजे घोषित होंगे। इन जिलों में कुल 116 उम्मीदवार मैदान में हैं।