इमरान खान ने चीन को बेच दिया पाकिस्तानी का ये हिस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

मैदानों, रेगिस्तानों और आसमानों को चीन को बेचने वाले इमरान खान ने पाकिस्तान के समुद्र को भी चीन को सौंप दिया है। इमरान खान ने समुद्र बेचकर पाकिस्तान के मछुआरों की आजीविका छीन ली है।

मछुआरे इमरान को एक अल्टीमेटम दे रहे हैं कि अगर चीन के मछली पकड़ने के जहाजों को जल्द से जल्द नहीं लौटाया गया तो वे शासन की जड़ें हिला देंगे। यही नहीं, वे इमरान को कुर्सी छोड़ने के लिए मजबूर भी करेंगे।

हजारों मछुआरे पाकिस्तान में सड़कों पर उतर आए हैं और इमरान खान और शी जिनपिंग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। इमरान खान के शासन के खिलाफ जनता का आक्रोश अपने चरम पर है।

कराची की सड़कों पर विद्रोह के नारे लगाए जा रहे हैं। लोग इमरान खान का मजाक उड़ा रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने चीन को खुश करने के चक्कर में अपने ही लोगों का गला घोंट दिया है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को खुश करने के लिए इमरान खान ने पाकिस्तान का सागर भी चीन को सौंप दिया है। दरअसल, पाकिस्तान ने अपनी तटरेखा में चीनी जहाजों को मछली पकड़ने की अनुमति दी है, जिसके बाद चीन ने भी यहां शिकार करना शुरू कर दिया है। लेकिन इस समुद्री सौदे ने पाकिस्तानियों को परेशान कर दिया है।