इम्यूनिटी बढ़ाता है खजूर, जानिए इसके फायदे

आंखों के लिए अच्छा –
बच्चों की आंखों के लिए खजूर बेहद फायदेमंद माना जाता है। खजूर में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद उपयोगी होता है।

दिमाग का विकास-
मस्तिष्क के विकास के लिए खजूर का सेवन अच्छा विकल्प है। यह बच्चों में याददाश्त की गड़बड़ी, तंत्रिका संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ अल्जाइमर की समस्या से भी बचाए रखने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बनाए बेहतर-
खजूर का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर उसके कार्य में सुधार लाता है।

मजबूत हड्डियां-
खजूर में मौजूद कैल्शियम कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। यही वजह है कि बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए उन्हें खजूर खिलाने की सलाह दी जाती है।

एनीमिया से बचाव –
शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर में आयरन के साथ फोलेट की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो बच्चों के शरीर में आयरन की कमी पूरी कर सकता है।

बच्चे के विकास में मां का दूध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बावजूद इसके शिशु को जन्म के कुछ समय बाद ही अपने शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मां के दूध के साथ अन्य पौष्टिक तत्वों की भी जरूरत पड़ने लगती है। ऐसी ही पौष्टिक चीजों में खजूर का भी नाम शामिल है।

खजूर में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पानी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, विटामिन बी, विटामिन के, विटामिन ए, कैरोटीन, मैग्नीज, थियामिन, नियासिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शिशु को कई रोगों से दूर रखते हुए उसके विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। आइए जानते हैं शिशु की डाइट में खजूर शामिल करने से होते हैं क्या फायदे और क्या है बच्चों को खजूर खिलाने का सही तरीका।