मोमोस के साथ शेजवान सॉस ट्राई करना चाहते है तो जरुर देखे यह सरल विधि

आवश्यक सामग्री
लाल मिर्च(dry Red chili): 100 ग्राम
कश्मीरी(बेड़की) लाल मिर्च(Kasmiri mirch): 50 ग्राम
तेल(Oil): 6-8 चम्मच
कटी हुई लहसुन(Chopped Garlic): 1/2 कप
कटी हुई अदरक(Chopped Ginger): 2-3 चम्मच


सोया सॉस(Soya sous): 1 चम्मच
टोमेटो सॉस(Tomato Sous): 2-3 चम्मच
नमक(Salt): 1 चम्मच (स्वाद अनुशार)
चीनी(Sugar): 1 चम्मच
विनेगर(Vinegar): 3 चम्मच
बनाने की विधि
1. सबसे पहले दोनों मिर्च को भिगो कर 10 मिनट के लिए छोड़ दे |
2. फिर उसे 5 मिनट के लिए उबाल ले |
3. और अब आप देख सकते है की हमारी मिर्च फूल गयी है | अब उसे मिक्सी जार में डाल कर पीस ले (अब गैस पे मिर्च के उबले हुए पानी को नहीं फेके, उसका इस्तेमाल हम बाद में करेंगे) |
4. और हमारी मिर्च पीस गयी है |
5. अब गैस पे कढ़ाई रखे और उसमे तेल डाले |
6. फिर उसमे कटी हुई अदरक और लहसुन डाल ले और उसे थोड़ी देर पकाये |
7. फिर उसमे पीसी हुई मिर्च डाल दे |
8. फिर उसमे थोड़ा सा मिर्च का पानी डाल दे,और मिलाये |
9. फिर उसे ढककर 7-8 मिनट तक पकाये |
10. फिर इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, नमक, चीनी और विनेगर डाल दे और उसे मिलकर 2 मिनट तक और पकाये |
11. और हमारी शेजवान सॉस बनकर तैयार है |
उसे ठंढा होने के बाद शीशे के बोतल में रख दे |और आप इसे अच्छे से रखेंगे तो ये 2-3 महीनो तक खा सकते है |