चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आ रहे तो हो जाए सतर्क, जान ले पूरी खबर

चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड आ रहे हैं तो सतर्क रहें। गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल फुल कराकर ही यात्रा पर जाएं नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर भारी संख्या में पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों को सोमवार को  जिला मुख्यालय पहुंचते ही पेट्रोल व डीजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।

जनपद में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर बड़ी तदाद में यात्रियों के पहुंचने लगे हैं। इससे मैदानी क्षेत्रों से सप्लाई होने वाले पेट्रो पदार्थों समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की सेवाओं की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। सोमवार को जिला मुख्यालय के बस स्टैंड, ज्ञानसू,मातली, गंगोरी, डुंडा तथा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी के पास  स्थित पेट्रोल पंप पर  डीजल व पेट्रोल समाप्त हो गया।

यात्रा पर आये  यात्री आगे की यात्रा करने के लिए एक के बाद एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। लेकिन कहीं  भी डीजल उपलब्घ नहीं हो पाया। जिससे यात्रियों को  परेशानी उठानी पड़ी। जिला पूर्ति अधिकारी एसके भट्ट ने बताया कि यात्रामार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों पर रविवार को डीजल समाप्त हो गया। रविवार के कारण पेट्रोल पंप मालिक गाड़ियां नहीं भर पाए जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। पेट्रोल पंप मालिकों को ग्राहकों को सही सूचना देने को कहा गया है।