गर्भावस्था में यदि आपको भी होती है जोड़ो में दर्द की शिकायत तो जान ले इसका उपाय

गर्भावस्था के दौरान  कमर और शरीर में दर्द होना बहुत ही आम बात है। वजन बढ़ने की वजह से भी शरीर पर असर पड़ता है, जिससे शरीर के विभिन्न जोड़ों में दर्द होने लगता है।शरीर के बढ़ते वजन के वजह से अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने लगता है।

घुटनों में दर्द होना का एक बहुत बड़ा कारण होता है ज्यादा वजन बढ़ना। कोशिश करें कि ऐसी चीजों का सेवन कम से कम हो जो सीधा वजन बढ़ाती है जैसे कि मीठा। ताकत के लिए आपको इसकी जरुरत होगी लेकिन इसकी मात्रा को नियंत्रित रखें। आपको पूरे गर्भवस्था के दौरान योगा जरूर करना चाहिए।

दर्द में राहत के लिए मालिश एक बेहतरीन तरीका है। हर दूसरे दिन आप शरीर की गर्म तेल से मालिश करवाएं। आप किसी भी तेल का चयन कर सकते हैं। चाहें तो सरसों या नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

अगर आपको किसी वक्त पर बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है, आप उससे तुरंत राहत पाने के लिए गर्म पानी से नहा सकते हैं। यह एकदम से शरीर पर काम करता है।