पति के कारण रातभर सो नहीं पाती ये एक्ट्रेस, कहा होता हो…

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना साक्षात्कार वायरल हुआ था। इस साक्षात्कार में बॉलीवुड अभिनेत्री ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

इसमें ही उन्होंने अपनी पति निक जोनास की डायबिटीज की बीमारी का खुलासा किया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वह निक की डायबिटीज बीमारी के कारण पूरी रात सो नहीं पाती हैं।

प्रियंका ने बताया था कि वह रात में कई बार उठकर देखती है कि निक ठीक हैं या नहीं। अमेरिकी सिंगर निक जोनास कम उम्र में ही इस बीमारी से पीडि़त हो गए थे।

बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री ने अब अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ विवाह कर लिया है। अब वह अपने पति के साथ ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती है।

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा की गिनती आज बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। अभिनय के दम पर प्रियंका चोपड़ा बालीवुड में अपनी बादशाहत साबित कर चुकी है।