Hyundai Venue के लॉन्च होने का सबसे बड़ा नुकसान इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को हुआ

Hyundai Venue के लॉन्च होने का सबसे बड़ा नुकसान देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Maruti की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza को हुआ है। लगातार दूसरे महीने मारुति को ये नुकसान झेलना पड़ा है। इस साल अक्टूबर महीने में मात्र 10,227 यूनिट ही बिक पाईं।

  • 2018 के मुकाबले ब्रेजा की बिक्री में 35 फीसदी की कमी आई है। हालांकि ब्रेजा अभी भी सब-4 मीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है।
  • दूसरे नंबर पर ह्यूंदै वेन्यू रही है, ह्यूंदै ने अक्टूबर में 8,576 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में वेन्यू की बिक्री आठ फीसदी बढ़ी है। ब्रेजा के मुकाबले वेन्यू पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है।
  • वहीं तीसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से कड़ी चुनौती मिलने के बाद नेक्सन एक बार फिर रैंक कर रही है। टाटा नेक्सन की अक्टूबर में 4,438 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालंकि पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले नेक्सन की बिक्री तीन फीसदी घटी है। जबकि सितंबर 2019 में नेक्सन की 3139 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
सब-4 मीटर एसयूवी अक्टूबर, 2019 अक्टूबर, 2018 अंतर फीसदी में % सितंबर 2019 अंतर फीसदी में %
1 मारुति सुजुकी ब्रेजा 10,227 15,832 -5,605 -35.40 10,362 -135 -1.30
2 ह्यूंदै वेन्यू 8,576 0 8,576 7,942 634 7.98
3 टाटा नेक्सन 4,438 4,608 -170 -3.69 2,842 1,596 56.16
4 फोर्ड इकोस्पोर्ट 4,326 3,957 369 9.33 3,139 1,187 37.81
5 महिंद्रा XUV300 3,045 0 3,045 2,492 553 22.19
6 होंडा WRV 1,367 3,253 -1,886 -57.98 1,341 26 1.94
7 महिंद्रा TUV300 1,246 2,113 -867 -41.03 995 251 25.23
कुल 33,225 29,793 3,462 11.63 29,113 4,112 14.12
  • सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में फोर्ड इकोस्पोर्ट चौथे स्थान पर है। अक्टूबर में इकोस्पोर्ट की 4326 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि खास बात यह है कि पिछले साल अक्टूबर में 3,957 इकोस्पोर्ट बिकी थीं। वहीं सितंबर 2019 में यह आंकड़ा 3,139 यूनिट्स का था।
  • पांचवे नंबर पर महिंद्रा की छोटी एसयूवी XUV300 रही। शुरुआती महीनों में महिंद्रा एक्सयूवी 300 की बिक्री काफी अच्छी थी, और इस सेगमेंट में दूसरे नंबर पर थी। लेकिन वेन्यू की लॉन्चिंग के बाद एक्सयूवी की बिक्री गिर गई। अक्टूबर में एक्सयूवी 300 की 3045 यूनिट्स की बिक्री हुई।
  • वहीं छोटी एसयूवी सेगमेंट में होंडा WRV छठे और महिंद्रा टीयूवी300 सातवें नंबर पर रही। अक्टूबर में WRV की 1,367 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि टीयूवी300 की 1,246 यूनिट्स बिकीं।