पति के दोस्‍त ने बेटे के सामने किया रेप, विरोध पर पीटा

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने उसके बेटे के सामने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मां-बेटे को पीटा और पुलिस में शिकायत करने पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

महिला का आरोप है कि वह अपने छोटे बेटे के साथ थाने जाने को तैयार हो गई। इस बीच वह थाना न जाकर सुनसान जगह पर ले जाकर जबरदस्ती की। उसे और बेटे को पीटा। मामले में केस दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 3 जून को पति के दोस्त अभिषेक ओझा और आकाश पाण्डेय उसके घर आए। अभिषेक ओझा से महिला का पहले से संबंध था इसलिए वह अपने घर चलने के लिए उसे धमकी दे रहा था। महिला के मना करने के बाद भी वह उसके घर पहुंच गया। घर पर पति नहीं थे। बच्चा मौजूद था। अभिषेक के घर जाने से मना करने पर थाने चलने के लिए कहा।