लॉकडाउन में सनी लियोन की इन आदतों से परेशान हुए पति डेनियल, शेयर किया ये विडियो

हर स्टार की तरह एक्ट्रेस सनी लियोन भी पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।एक  वीडियो में डेनियल के हाथ में कई सारे प्लेकार्ड्स है जिनपर सनी के बारे में और लॉकके दौरान उनकी आदतों के बारे में लिखा है। इसके साथ ही वो खुद भी सनी के डेली रूटीन के बारे में खुद भी बताते नजर आ रहे है।

वीडियो में डेनियल बताते हैं कि सनी सुबह उठ जाती हैं वो बहुत अच्छा खाना बनाती हैं और हमेशा अच्छे तरीके से ड्रेसअप रहती हैं। लेकिन मजेदार बात ये है कि उनके हाथ में जो प्लेकार्ड होता है वो इसके बिल्कुल उलट होता है, जिस पर लिखा है- ‘मेरी मदद करें। वो हमेशा सोती रहती है। वो बिल्कुल अच्छी कुक नहीं है। बहुत ही आलसी है। हमेशा पैजामे पहने होती है।’