यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी, अगले दो दिन तेज धूप के साथ चलेंगी गर्म हवाएं

यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इसके संकेत दिए हैं। अगले दो दिन बेहद गर्म रहेंगे। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद भी गर्मी परेशान करेगी। शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज थोड़ा बदला नजर आया।

कई हिस्सों में रिमझिम या बूंदाबांदी देखी गई। इससे वातावरण में हल्की नमी आई। हालांकि तेज धूप निकलने के बाद उमस की अधिकता हो गई। सुबह 10 बजे भी बाहर निकले लोगों के पसीने छूट गए। तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

मॉनसून के आने में अभी देरी है। लेकिन आसमान में बादल की आंख में चोली जारी रहेगी। लेकिन हीटवेब का भी असर दिखाई पड़ेगा। जिसका मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। गर्म हवाओं की चलने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है। हीटवेव के कारण लोगों को ज्यादा पानी पीने और घरों में रहने की सलाह दी है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए कहा है।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक होकर 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 58 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। तिापमान 45 डिग्री या इससे भी अधिक हो सकता है। 15 जून तक 43 डिग्री के साथ स्थिर रहेगा।