हनी सिंह ने किया ये काम, देख मचा बवाल

हनी सिंह की आवाज और रैप के साथ ही उनके अतरंगी अंदाज के भी उनके फैंस दीवाने है। फिलहाल हनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो काफी समय बाद एकबार फिर वे अपने पुराने अंदाज में वापस आ गएं है और एक से एक हिट गाने दे रहे हैं।

 

हाल ही में हनी सिंह का सॉन्ग ‘शोर मचेगा’ रिलीज हुआ था, जो कि जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘मुंबई सागा’ का है। गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने के साथ ही लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।

इसके अलावा हनी ने हाल ही में अपना सिंगल ‘सैयां जी’ रिलीज किया था, जिसमें यो यो के साथ एक्ट्रेस नुसरत भारुचा नजर आयीं थीं। हनी का यह सॉन्ग भी सुपरहिट हुआ था।

जैसा कि हम जानते हैं कि रैपर हनी सिंह के रैप की दुनिया दिवानी है। अपने हर गाने में अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस के चलते वो लगातार लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाते जा रहा है, और इसके कारण उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है।

हनी सिंह के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन फॉलोवर्स हो गएं है। 8 मिलियन की स्ट्रांग इंस्टाग्राम फैमिली होने पर यो यो ने अपने फैंस और फॉलोवर्स का धन्यवाद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और लिखा, ‘मेरी 8 मिलियन इंस्टाग्राम फैमिली को बहुत सारा प्यार।

प्यार करते रहिए और सपोर्ट भी करते रहिए।’ हनी सिंह के इस पोस्ट पर उनके फैंस और फॉलोवर्स के साथ ही उनके दोस्त भी बधाइयाँ दे रहें हैं, पोस्ट पर अबतक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।