उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए जल्द जारी होगा ये, जाने पूरी खबर

होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए सितंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली है। इन पदों के खाली होने की वजह से राज्य में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार इन पदों पर जल्द से जल्द बहाली करना चाहती है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में महिलाओं की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया जा सकता है। दरअसल राज्य सरकार द्वारा इस वक्त महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है और इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए होमगार्ड भर्ती में महिलाओं की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों के खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में इस वक्त होमगार्ड जवानों के हजारों पद खाली हैं।

इसलिए राज्य सरकार जल्द से जल्द इन पदों पर नियुक्ति करना चाहती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार होमगार्ड विभाग में खाली पड़े लगभग 19,000 से 30,000 पदों पर भर्ती कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।